रायपुर में ओवरब्रिज के नीचे शराब बेचता युवक गिरफ्तार

Khabri Chai Desk : पुलिस ने तिल्दा नेवरा क्षेत्र के सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने थैलों में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम यूनिट और तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ हरीश कुमार नसानी (32 वर्ष), निवासी तिल्दा नेवरा, रायपुर बताया। पुलिस ने जब उसके पास रखे थैलों की जांच की, तो उनमें कुल 18.660 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹17,000 बताई गई। आरोपी शराब रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

Also Read : बीजापुर में 7 गांवों में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित https://khabrichai.com/bijapur-mega-health-camp-development-news/

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। प्रशासन ने ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले में अवैध नशे का कारोबार पूरी तरह खत्म किया जा सके।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel