Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आबकारी विभाग ने 7 नई शराब दुकानों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दुकानों के संचालन के लिए आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा निविदा आमंत्रित की गई है, जिसमें भवन या परिसर उपलब्ध कराने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक आवेदक 2 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

कहाँ-कहाँ खुलेंगी दुकानें?
-
खौली
-
पलौद
-
नया रायपुर सेक्टर-9
-
भैंसा
-
समोदा
-
टेमरी
-
दोंदेखुर्द
इनमें से 5 गाँव आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जहाँ ग्रामीण समाज पहले ही नशे से परेशान है।
फैसले का विरोध, सामाजिक ढांचे पर चिंता
नई दुकानों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में विरोध के सुर तेज़ हो गए हैं। शराब विरोधी अभियान और किसान संघर्ष समिति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र शर्मा ने सरकार के इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा:
“सुशासन तिहार खत्म होते ही अब कुशासन का त्योहार शुरू हो गया है। यह फैसला गांवों की सामाजिक और पारिवारिक संरचना को तोड़ेगा।”
ग्रामीणों का मानना है कि पहले से ही शराब के कारण गाँवों में घरेलू हिंसा, अपराध, और आर्थिक अस्थिरता जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अब नई दुकानों से युवाओं और परिवारों पर और भी बुरा असर पड़ने की आशंका है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





