रायपुर क्लबों में ड्रग्स और न्यूड पार्टियों का खुला खेल…

Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में क्लब, फॉर्म हाउस और होटलों में ड्रग्स और अश्लील पार्टियों का कारोबार तेजी से फैल रहा है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद अमलीडीह, भाठागांव, वीआईपी रोड, माना और देवपुरी जैसे इलाकों में ड्रग्स और न्यूड पार्टियों का नेटवर्क लगातार सक्रिय है। शुक्रवार से रविवार तक शहर के कई पब और क्लब नशेड़ियों और रसूखदार युवाओं के ठिकाने बन चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक हेरोइन, कोकेन, MDMA, गांजा और सूखे नशे की खपत तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में पुलिस ने वीआईपी रोड के हाइपर क्लब और भाठागांव स्थित SS फॉर्म हाउस से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये लोग “न्यूड पार्टी” और “स्ट्रेंजर पार्टी” का आयोजन कर रहे थे, जहां 40 हजार से 1 लाख तक एंट्री फीस ली जा रही थी। पार्टी में ड्रग्स और अश्लीलता खुलेआम परोसने की तैयारी थी।

Also Read : पीएम मोदी की योजनाओं से बदली हजारों जिंदगी… https://khabrichai.com/pm-modi-yojana-ambikapur-balrampur-beneficiaries/

पुलिस जांच में सामने आया कि “What is Raipur” और “अपरिचित क्लब” नाम से सोशल मीडिया पेज बनाकर पार्टी का प्रचार किया जा रहा था। ITMS कैमरों और साइबर यूनिट की जांच में ट्रांजेक्शन और लोकेशन के सबूत मिले।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

गौरतलब है कि रायपुर में पहले भी क्वींस क्लब गोलीकांड, हाइपर क्लब विवाद और होटल में ड्रग्स वीडियो जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके, शहर में करीब 20 क्लब और 80 फॉर्म हाउस अब भी देर रात तक संचालित हो रहे हैं। प्रशासन के नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि ड्रग्स और अश्लील पार्टियों का धंधा जारी है।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel