Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर में प्रस्तावित न्यूड पार्टी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस अवैध आयोजन से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर और प्रमोशनल सामग्री से जानकारी मिली थी कि “APARICHIT CLUB PRESENT – RAIPUR’S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY” नाम से 21 सितंबर 2025 को व्हीआईपी रोड स्थित फार्म हाउस/पूल में कार्यक्रम होने वाला है।

जानकारी मिलने पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 4 (स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम), धारा 67 (आईटी एक्ट) और धारा 79 (भारतीय न्याय संहिता) के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण करते हुए आयोजकों और प्रमोटरों की पहचान की और एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Also Read : https://khabrichai.com/karreguta-hills-jungle-war-fair-school/छत्तीसगढ़ कर्रेगुटा में खुल रहा जंगल वार फेयर स्कूल
गिरफ्तार आरोपियों में संतोष गुप्ता, संतोष जेवानी, अजय महापात्रा, अवनीश गंगवानी, जेम्स बेक, दीपक सिंह और देवेन्द्र यादव शामिल हैं। जांच में सामने आया कि संतोष गुप्ता ने भाठागांव स्थित अपना फार्महाउस इवेंट के लिए उपलब्ध कराया था। वहीं संतोष जेवानी और अजय महापात्रा आयोजन कर रहे थे। अवनीश गंगवानी सोशल मीडिया पर प्रमोशन कर रहा था, जबकि जेम्स बेक (हाईपर क्लब संचालक) अपने साथियों दीपक सिंह और देवेन्द्र यादव के साथ मिलकर इस इवेंट को बढ़ावा दे रहा था।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta।
पुलिस अब उन लोगों की भी जांच कर रही है जिन्होंने इस पार्टी में शामिल होने के लिए बैंक खातों के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए थे। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे आयोजनों के पीछे केवल इवेंट मैनेजर ही नहीं बल्कि कुछ सफेदपोश और रसूखदार लोगों का हाथ भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





