रायपुर रेलवे स्टेशन पर बैटरी कार का कुलियों ने किया विरोध

Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार (बैटरी चलित वाहन) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को स्टेशन के लाइसेंसी पोर्टरों (कुलियों) ने इस सुविधा का कड़ा विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। कुली अपने परिवार के साथ स्टेशन परिसर में जमा हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि बैटरी कार सुविधा से यात्रियों का सामान ढोने का काम सीधे प्रभावित हो रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

Also Read : बीजापुर में तीन फेरीवाले लापता, नक्सली अपहरण की आशंका https://khabrichai.com/bijapur-fair-vendors-missing-naxal-suspected/

बाद में कुलियों ने रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने लिखित रूप से मांग की कि स्टेशन से बैटरी ऑपरेटेड कार को हटाया जाए, अन्यथा वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बैटरी कार सुविधा यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई है, ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग और लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को आसानी हो सके। रेलवे प्रबंधन का स्पष्ट कहना है कि इस सेवा को बंद नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह सीधे यात्रियों के हित से जुड़ी है। हालांकि अधिकारियों ने कुलियों की चिंताओं को सुना और समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel