रायपुर रेलवे स्टेशन पर बम, यात्रियों में मची अफरा-तफरी..

Khabri Chai Desk : रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बम की सूचना पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म से एक किनारे किया गया। सुरक्षा कर्मियों की जांच और अचानक बढ़ी चहल-पहल को देखकर लोग सकते में आ गए। स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक असमंजस की स्थिति बनी रही।

इसके बाद यात्रियों को बताया गया कि यह एक मॉक ड्रिल थी, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए 19 सितंबर की शाम 7:30 बजे से रात 9:45 बजे तक यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

Also Read : बिलासपुर में तेज रफ्तार वैन ने छात्रा को टक्कर मारी https://khabrichai.com/schoolgirl-injured-in-speeding-car-accident-sarkanda/

इस अभ्यास का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को परखना था। मॉक ड्रिल के दौरान स्टेशन के हर हिस्से में सतर्कता बरती गई। होल्डिंग एरिया, प्रवेश और निकास द्वार, बुकिंग काउंटर, फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण की रणनीति का अभ्यास किया गया।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

सुरक्षाकर्मी प्लेटफॉर्म और गाड़ियों में लगातार जांच करते रहे, जबकि लाउड हेडलर और पीए सिस्टम से यात्रियों को दिशा-निर्देश मिलते रहे। यह अभ्यास रेलवे की सुरक्षा प्रक्रियाओं को मजबूत करने में अहम साबित हुआ।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel