रायपुर रेलवे स्टेशन: जाने कंफर्म टिकट वेटिंग में क्यों बदलती है?

Khabri Chai : रेल यात्रियों के बीच कंफर्म टिकट और वेटिंग टिकट को लेकर भ्रम की स्थिति अक्सर बन जाती है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर कई बार ऐसा देखा गया कि यात्री कंफर्म टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े होते हैं और ऑनलाइन पेमेंट के बाद उन्हें लगता है कि टिकट वेटिंग में बदल गई है। रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि कंफर्म टिकट वेटिंग में कभी नहीं बदलता। यह समस्या आमतौर पर पीक सीजन या फेस्टिवल समय में टिकट की उच्च मांग के कारण होती है।
ट्रिवेदी ने बताया कि टिकट बुकिंग के समय तत्काल या विंडो खुलने पर कुछ सेकेंड के अंतर से टिकट किसी और यात्री के द्वारा कंफर्म हो सकती है। इससे टिकट बुकिंग करते समय यात्री को कंफर्म दिखने के बावजूद वेटिंग टिकट मिल सकता है।

Also Read : रायपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिक्री पर सख्त कार्रवाई https://khabrichai.com/raipur-chinese-manja-banned-inspection/

यदि यात्री अपनी टिकट को रद्द कराते हैं, तो ऑनलाइन पेमेंट के मामले में रिफंड प्रक्रिया में बैंक और सर्वर के माध्यम से 7 दिन का समय लग सकता है, जबकि ऑफलाइन कैंसिलेशन में पैसा तुरंत काउंटर से मिल जाता है।
इसके अलावा रायपुर रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन पेमेंट के लिए विशेष काउंटर नंबर 6 बनाया गया है। काउंटर कर्मचारियों के अनुसार नेटवर्क समस्या और भुगतान में देरी के कारण कई बार पूरी प्रक्रिया दोहरानी पड़ती है, जिससे यात्री भ्रमित हो जाते हैं। रेलवे ने इस प्रक्रिया को सुधारने और रिफंड समय कम करने के लिए बैंक और मॉड्यूल सिस्टम में बदलाव किए हैं।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel