Khabri Chai Desk : रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए रायपुर जिले की 250 राशन दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि सहकारी समितियों द्वारा संचालित ये दुकानें धान खरीदी प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर रही थीं। रविवार, अवकाश के बावजूद धान खरीदी कार्य में बाधा उत्पन्न होने और किसानों को रोकने की शिकायत लगातार मिलती रही, जिसके बाद कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।
जानकारी के अनुसार, सहकारी समितियों पर आरोप था कि वे किसानों को मंडियों तक पहुंचने नहीं दे रही थीं और उन्हें विभिन्न बहानों से वापस लौटा रही थीं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत अब इन राशन दुकानों का संचालन संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया है। पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय लोगों की मदद से दुकानें सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करें ताकि पात्र हितग्राहियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
Also Read : कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: वक्ता मंच ने जरूरतमंदों को बांटे 101 कंबल https://khabrichai.com/blanket-distribution-by-vakta-manch-raipur/
इधर, राज्य सरकार ने हड़ताल पर गए सहकारी समिति कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए उन पर एस्मा (1979) लागू कर दिया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन न करने पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है और पुरानी बस्ती, तिल्दा-नेवरा, खरोरा व धरसींवा थानों में कई कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






