रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

Khabri  Chai Desk : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मैदान में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है। शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने मृतक को पहचानने की पुष्टि नहीं की।

Also Read : https://khabrichai.com/suyash-hospital-16-lakh-compensation-case/ सुयश हॉस्पिटल लापरवाही मामला: 13 साल बाद परिजनों को 16 लाख मुआवजा 

फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सैंपल एकत्र किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत साझा करें।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel