Khabri Chai Desk : रायपुर में पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। रैश ड्राइविंग के चलते शहर में रोजाना सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार देर रात रायपुर के अलग-अलग इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण एक के बाद एक कई हादसे हुए, जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल बन गया।
शंकर एक्सप्रेस के ऊपर ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक ऑटो की वजह से 6 से 7 वाहन आपस में टकरा गए। शुरुआती हादसों में कुछ वाहन चालक मौके से निकल गए, लेकिन अंत में एक कार और एक बाइक सवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। एक इलेक्ट्रिक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी सड़क पर आगे बढ़ने पर एक बाइक और कार के बीच दो अन्य दुर्घटनाएं भी हुईं।
Also Read : अदाणी पावर श्रमिक हड़ताल पर रोक https://khabrichai.com/adani-power-strike-banned-six-months/
वहीं तेलीबांधा चौक के पास तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर और बीएमडब्ल्यू कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों महंगे वाहनों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इन सभी हादसों में किसी की जान नहीं गई।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर में रात के समय तेज रफ्तार ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






