Khabri Chai Desk : रायपुर शहर के सुन्दर नगर क्षेत्र में स्थित कृष्णा किड्स अकादमी इंटरनेशनल स्कूल में महिला टीचर की ऐसी हरकत सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। स्कूल की छह साल की एक बच्ची ने दावा किया कि टीचर दीपा ने उसे किसी कारणवश जलती अगरबत्ती से दागा। जब बच्ची ने यह बात घरवालों को बताई, तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ।

गुस्साए परिजन सीधे स्कूल पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला टीचर को निलंबित और बाद में बर्खास्त कर दिया। शिकायत के बाद सीडब्लूसी (Child Welfare Committee) की टीम भी स्कूल पहुँच गई और पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज किया।
Also Read : रायपुर में भारी बारिश, 19 जिलों में अलर्ट https://khabrichai.com/rain-raipur-chhattisgarh-weather-update/
आरोप है कि यह घटना किसी व्यक्तिगत गुस्से या अनुशासनहीनता के चलते हुई। बाल कल्याण आयोग और सीडब्लूसी की टीम मामले की गहन जांच कर रही है। अब आशंका जताई जा रही है कि महिला टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
पिता-माता और समाज के लिए यह घटना चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों में उचित पर्यवेक्षण बेहद जरूरी है। स्कूल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की दोबारा पुनरावृत्ति नहीं होगी।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





