राजनांदगांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा

Khabri Chai Desk : राजनांदगांव शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब गंभीर समस्या बन गई है। लगभग हर वार्ड में कुत्तों के झुंड लोगों को दौड़ाने और हमला करने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। रात के समय इनका खतरा और भी बढ़ जाता है, वहीं छोटे बच्चों के कुत्तों द्वारा काटे जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है, जिससे आम जनता दहशत में है।
नगर निगम हर साल लाखों रुपये खर्च कर बधियाकरण अभियान चलाता है, फिर भी कुत्तों की संख्या में कमी नहीं आ रही। इसी के चलते बढ़ती घटनाओं को देखते हुए निगम ने एक बार फिर बड़े स्तर पर बधियाकरण अभियान शुरू किया है। जानकारी के अनुसार जुलाई से अब तक लगभग 800 कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है, जबकि नैन फाउंडेशन सर्विसेस को 1000 और कुत्तों को बधिया करने का नया कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

Also Read : गांजा नहीं पिलाने पर भड़का युवक की मारपीट…https://khabrichai.com/bilaspur-ganja-marpeet/

फिलहाल कुछ चुनिंदा वार्डों में कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण किया जा रहा है, वहीं बसंतपुर, गंजलाईन, मोतीपुर रामनगर, बल्देवबाग, गोलबाजार और लखोली क्षेत्रों में कुत्तों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। नगर निगम का दावा है कि अभियान की रफ्तार बढ़ने से शहर में कुत्तों से होने वाली हमलों और काटने की घटनाओं में जल्द ही कमी आएगी।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel