रामानुजगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख के साल लट्ठे जब्त

Khabri Chai Desk : रामानुजगंज क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के साल लट्ठे जब्त किए। यह अभियान वनमंडल अधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देश और उपवनमंडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी निखिल सक्सेना के नेतृत्व में चलाया गया। विभाग को सूचना मिली थी कि रिंग रोड स्थित संतोष कुमार गुप्ता गाड़ी गैरेज के पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची और ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5057 की जांच की गई, जिसमें 21 नग अवैध साल लट्ठे लोड पाए गए।
जांच के दौरान ट्रक ड्राइवर भाग निकला, जिसकी तलाश के लिए विशेष टीम तैनात कर दी गई है। वन अधिकारियों ने बताया कि जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है और यह परिवहन बिना अनुमति के किया जा रहा था। विभाग ने मामला वन अधिनियम 1927 समेत संबंधित संरक्षण कानूनों के तहत दर्ज किया है।

Also Read : रायगढ़ का एक गांव बनेगा ‘सोलर मॉडल विलेज’ – पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने दी नई दिशा https://khabrichai.com/raigarh-solar-model-village-competition/

वन अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध लकड़ी तस्करी पर सख्त प्रहार है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस कदम से स्थानीय लोगों में संतोष देखने को मिला है और ग्रामीणों ने अवैध कटाई रोकने के प्रयासों की सराहना की है। वहीं, वन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel