Khabri Chai Desk : सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों से भरी एक लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को तुरंत फोर्टिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Also Read : 43 साल बाद नक्सली मंदा रूबेन ने किया सरेंडर https://khabrichai.com/naxalite-surrender-bastar-telangana/
जानकारी के अनुसार, लिफ्ट को करीब 75 फीट की ऊंचाई तक जाना था, लेकिन लगभग 40 फीट ऊपर पहुंचते ही अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में नीचे आ गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्लांट के अन्य मजदूर और परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में लिफ्ट में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





