बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ के शिक्षा व्यवथा को और बेह्तार करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा गुणवत्ता अभियान शुरू करने की घोषणा की हैं इस योजना में स्कूल से शिक्षको को ट्रेनिंग दी जाएगी साथ में स्टूडेंट की भी मौनेट्रिंग की जाएगी.
इसके अंतर्गत राज्य के शासकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बहुआयामी रणनीतियां लागू की जाएंगी। पालक-शिक्षक सहभागिता भी इस अभियान का महत्वपूर्ण पहलू है। पीटीएम को एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संवाद और सहभागिता का माध्यम बनाया जाएगा ..
हर बच्चो तक अच्छी शिक्षा हैं पहुचना :- सीए साय
इस अभियान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा सरकार का संकल्प है कि राज्य के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा मिले, चाहे वह किसी भी कोने में क्यों न रहता हो।
स्कूलो की होगी लगातार मॉनिटरिंग :
जो विद्यालय अपेक्षित गुणवत्ता तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। यह न केवल शिक्षा विभाग द्वारा, बल्कि अन्य विभागों के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से किया जाएगा। इसमें कमजोर विद्यालयों के साथ ही मॉडल स्कूलों का चयन किया जाएगा।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





