Khabri Chai Desk : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वैन ने एक स्कूल जा रही छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा बहतराई अटल चौक के पास हुआ, जब छात्रा वर्षा साहू पैदल स्कूल जा रही थी। वैन की चपेट में आने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रा को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित वैन सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद आरोपी चालक वैन वहीं छोड़कर फरार हो गया। घायल छात्रा को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
Also Raed : बलौदाबाजार: आयुष्मान आरोग्य मंदिर रिसदा में स्वास्थ्य शिविर https://khabrichai.com/balodabazar-health-camp-ayushman-arogya-mandir-risda/
छात्रा के चाचा दीनू साहू ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने वैन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
यह सड़क हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को उजागर करता है। स्थानीय लोग सड़क पर कड़े यातायात नियम लागू करने और निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





