SECL नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025 का आयोजन

Khabri Chai Desk : एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में दो दिवसीय ‘एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव–2025’ का सफल आयोजन किया गया। इस महोत्सव में विभिन्न खेल और मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं में सकारात्मक ऊर्जा, सहभागिता और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। आयोजन में 300 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें एसईसीएल अधिकारियों की पत्नियां भी शामिल रहीं।

Also Read : शहद और तिल के बीज खाने के चमत्कारी फायदे https://khabrichai.com/honey-sesame-seeds-empty-stomach-benefits/

कार्यक्रम का आयोजन एसईसीएल के श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में किया गया। बढ़ते तनाव और भागदौड़ भरे जीवन के बीच महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल सराहनीय रही। खेल महोत्सव के दौरान 50 मीटर और 100 मीटर दौड़, 4×50 मीटर रिले, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज और टेबल टेनिस जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के साथ-साथ मटका रेस, जलेबी रेस, तीन टांग दौड़ और नींबू दौड़ जैसे कुल 28 मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta 

खास बात यह रही कि मटका रेस और अन्य फन गेम्स में एसईसीएल अधिकारियों की पत्नियां सिर पर मटका रखकर दौड़ती नजर आईं, जिसने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। रविवार को सभी खेलों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जहां प्रतिभागियों के साथ दर्शकों ने भी भरपूर उत्साह और आनंद का अनुभव किया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और खेल भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel