Khabri Chai Desk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ जारी T20I सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी जबरदस्त वापसी का संकेत दिया है। इसी दमदार फॉर्म के चलते वह नवीनतम महिला T20I बल्लेबाज रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। शेफाली ने चार स्थान की छलांग लगाई है और वह 2020 में हासिल की गई अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के बेहद करीब पहुंच गई हैं। मिताली राज के बाद वह T20I में नंबर-1 रैंकिंग तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनने की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।
Also Read : फुटहामुड़ा नहर परियोजना से बदलेगी नगरी की तस्वीर, 22 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा https://khabrichai.com/futhamuda-canal-project-dhamtari/
शेफाली ने पिछले महीने खेले गए ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 87 रन बनाने के साथ दो विकेट झटके और भारत को पहला 50 ओवर का विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनका यही लय T20 फॉर्मेट में भी जारी है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ में उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए और रन चार्ट में शीर्ष पर रहीं। फिलहाल वह शीर्ष रैंक वाली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी से सिर्फ 60 रेटिंग अंक पीछे हैं।
वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी शानदार छलांग लगाई है। चौथे मैच में नाबाद 40 रन की पारी खेलकर वह सात पायदान ऊपर चढ़ते हुए 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में रेणुका सिंह आठ स्थान ऊपर चढ़कर टॉप-6 में शामिल हो गई हैं, जबकि श्री चरणी और वैष्णवी शर्मा ने भी बड़ी तरक्की की है। भारत ने पांच मैचों की सीरीज़ में 4-0 की बढ़त बना ली है और टीम का दबदबा रैंकिंग में साफ नजर आ रहा है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






