शिवरीनारायण में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मदरसा और गौ औषधालय पर चला बुलडोजर

Khabri Chai Desk : जांजगीर। नगर पंचायत शिवरीनारायण में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास स्थित सरकारी जमीन पर बने मदरसा और गौ औषधालय को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। नगर पंचायत ने इस जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है। कार्रवाई के दौरान ASP, SDM, SDOP, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Also Read : बिलासपुर में नशे में धुत शिक्षक की शर्मनाक हरकत, क्लासरूम में उतारी शर्ट https://khabrichai.com/drunk-teacher-video-bilaspur-school/

जानकारी के अनुसार, यह मदरसा और गौ औषधालय कई वर्षों से सरकारी भूमि पर संचालित थे। पिछले महीने मदरसा संचालकों ने जमीन के आवंटन के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद तहसीलदार ने सार्वजनिक सूचना जारी की, जिसके विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय का घेराव किया था। क्षेत्र के व्यवसायियों ने भी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया था।
इन विरोधों के बाद नगर पंचायत ने निर्णय लिया कि प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण में बाधक अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा। बुधवार को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी की। अधिकारीयों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सरकारी भूमि पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel