Khabri Chai Desk : टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान मंधाना ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाली वह दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज़ सूजी बेट्स के नाम था। खास बात यह है कि स्मृति मंधाना ने यह कारनामा सबसे तेज़ गेंदों में पूरा कर इतिहास रच दिया है।
सूजी बेट्स ने 4000 टी20I रन पूरे करने के लिए 3675 गेंदों का सामना किया था, जबकि स्मृति मंधाना ने मात्र 3227 गेंदों में यह मुकाम हासिल कर लिया। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले T20I मुकाबले में मंधाना ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में एक रन लेकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। हालांकि इस मैच में उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन औसत रहा और वह 25 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गईं।
Also Read : नवा रायपुर खदान में सिर कटा शव मिलने से सनसनी https://khabrichai.com/nava-raipur-blue-water-khan-headless-body-found/
महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में सूजी बेट्स शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 4716 रन बनाए हैं, जबकि मंधाना 4007 रनों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। हरमनप्रीत कौर, चमारी अटापट्टू और सोफी डिवाइन भी इस सूची में शामिल हैं।
मैच की बात करें तो भारत ने 122 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया। जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 44 गेंदों में 69 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। स्मृति मंधाना का यह रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






