कोरिया में दामाद ने ससुराल में बम फोड़ा, ससुर की मौत

Khabri Chai Desk : कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक दामाद ने अपने ही ससुर की बम से हत्या कर दी और सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना बचरापोड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत बड़े साल्ही गांव की है।
जानकारी के अनुसार, देर रात आरोपी दामाद अपने ससुराल पहुंचा और खाट पर सो रहे ससुर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसने घर में बम फेंक दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को पहले बैकुंठपुर अस्पताल तथा बाद में रायपुर रेफर किया गया।

Also Read : जशपुर में हाइवा और बस की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत https://khabrichai.com/jashpur-hyva-bus-accident-driver-dead/

घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल वारदात के कारणों की जांच की जा रही है।
इस भीषण घटना ने गांव में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी का परिवार से व्यक्तिगत विवाद चल रहा था, जिसे लेकर यह खौफनाक कदम उठाया गया।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel