साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द

Khabri Chai Desk : बिलासपुर उत्तर भारत में लगातार बने हुए घने कोहरे का असर अब रेल यातायात पर साफ नजर आने लगा है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिसका सीधा असर लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में साउथ बिहार एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे से बिलासपुर जोन मुख्यालय को मिली जानकारी के अनुसार पैयरिंग रैक के असामान्य रूप से विलंब से पहुंचने के कारण यह निर्णय लिया गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि 31 दिसंबर को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। रैक समय पर उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण इस ट्रेन का संचालन संभव नहीं हो सका।

Also Read : PM मोदी की स्टूडेंट्स संग सेल्फी हुई वायरल https://khabrichai.com/pm-modi-students-selfie-raipur-viral/

इसका असर वापसी की ट्रेन पर भी पड़ा है। रैक की अनुपलब्धता के चलते 2 जनवरी 2026 को दुर्ग से आरा जाने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली तथा वहां से आने वाली कई ट्रेनें इन दिनों घने कोहरे के कारण भारी देरी से चल रही हैं। इससे रैक का समय पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel