सुकमा मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

Khabri Chai Desk : सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी और निर्णायक कार्रवाई जारी है। थाना गोलापल्ली क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। सुकमा पुलिस ने एनकाउंटर की आधिकारिक पुष्टि की है। माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद डीआरजी (DRG) के जवानों ने गोलापल्ली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। सुबह से ही इलाके में रुक-रुककर फायरिंग हो रही है और ऑपरेशन लगातार तेज किया गया है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवान पूरी सतर्कता और रणनीति के साथ अभियान को अंजाम दे रहे हैं।

Also Read : रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहरhttps://khabrichai.com/raipur-speeding-multiple-road-accidents/

मुठभेड़ के दौरान अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य थे, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। ढेर किए गए नक्सलियों की पहचान माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत, सोढ़ी बंडी और नुप्पो बजनी के रूप में हुई है। तीनों एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) थे।
इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ पूरी तरह समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel