Khabri Chai Desk : सुकमा जिले से नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने सुकमा के मेट्टुगुड़ा इलाके में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। यह फैक्ट्री नक्सलियों के लिए हथियार और विस्फोटक तैयार करने का प्रमुख अड्डा बनी हुई थी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने फैक्ट्री से हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली कई अहम मशीनें भी बरामद की हैं।

Also Read : धर्मांतरण रोकने दुर्गा पंडालों में लगे बैनर.. https://khabrichai.com/navratri-durga-pandals-bilaspur/
जानकारी के मुताबिक, जिला बल सुकमा और कोबरा 203 वाहिनी की संयुक्त टीम को मेट्टुगुड़ा इलाके में नक्सल गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों की यह गुप्त फैक्ट्री मिली, जिसे जवानों ने मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। सुरक्षाबलों का कहना है कि यह फैक्ट्री नक्सलियों के लिए बड़े पैमाने पर हथियार और बारूद तैयार कर रही थी, जिसे नष्ट कर देना एक बड़ी उपलब्धि है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
इस कार्रवाई से नक्सलियों की ताकत को बड़ा झटका लगा है। वहीं इलाके में सुरक्षाबलों ने लगातार सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है, ताकि नक्सलियों की अन्य गतिविधियों का भी पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस सफलता से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा का दायरा और मजबूत होगा।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





