सूरजपुर में हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

Khabri Chai Desk : सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के मेनड्रा सत्कोना पारा गांव में 12 हाथियों के झुंड ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई घरों को तोड़ दिया और फसलों के साथ अनाज को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई। भय के माहौल में कई परिवारों ने रातोंरात अपने घर छोड़ दिए।

Also Read : बीजापुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन जब्त https://khabrichai.com/bijapur-teakwood-seizure/

जानकारी के अनुसार, यह हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से रामानुजनगर क्षेत्र में घूम रहा था। देर रात वे अचानक गांव में घुस आए और लगातार घंटों तक तोड़फोड़ करते रहे। ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और वन विभाग को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव में राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और विभाग के निर्देशों का पालन करें। फिलहाल टीम इलाके में अलर्ट पर है और झुंड की मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel