Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन और सेवा का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सुशासन तिहार–2025 के तहत आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से सरकार जनसंवाद और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के ग्राम आमागोहन में आयोजित समाधान शिविर में भाग लिया और वहां उपस्थित जनसमूह से सीधा संवाद स्थापित किया।

सीएम साय ने दी आमागोहन की जनता को सौगात
समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री साय ने दी आमागोहन क्षेत्र को कई विकासकार्यों की सौगात
- बेलगहना में कॉलेज स्थापना की घोषणा
- 32 केवी विद्युत सब स्टेशन आमागोहन में स्थापित होगा
- आमागोहन में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा
जनता से किया सीधा संवाद
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा “हमारी सरकार का मूल उद्देश्य है – अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना। हमने राज्य में सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख बहनों को आर्थिक संबल दिया गया है। यह सिर्फ योजनाएं नहीं, सामाजिक सशक्तिकरण की नींव हैं।
उन्होंने बताया कि श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत भी नागरिकों को देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर मिल रहा है।
जनता के साथ खाने का स्वाद
मुख्यमंत्री साय ने आमजन के साथ जमीन पर बैठकर सामूहिक भोजन किया। जिसे देख कर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की इस सहजता की सराहना की।
अधिकारियों को दिए ये निर्देश
सीएम साय ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उन समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए I
सीएम साय के प्रति बच्चो का प्रेम
देव सिंह खुसरो, जो एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र हैं, ने मुख्यमंत्री को अपने हाथो से बनी पेंसिल स्केच भेंट किया और कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाओं से उनके गांव में किसान सशक्तिकरण को बल मिला है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





