Khabri Chai Desk : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणाम को देखते हुए कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने स्कूलों का सघन निरीक्षण शुरू किया है। निरीक्षण के दौरान वे शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों की दर्ज संख्या, उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों और पिछले बोर्ड परीक्षाओं के प्रतिशत परिणाम की विस्तृत समीक्षा कर रही हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से नाराज़गी व्यक्त की कि वर्ष 2023-24 में कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जिले में संतोषजनक नहीं रहा। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को कठोर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Also Read : दसवीं का छात्र 12 दिनों से लापता, परिजन परेशान https://khabrichai.com/class10-student-missing-bilaspur/
गुरुवार को कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवसा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी और विद्यार्थियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें, समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराएं और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर अतिरिक्त क्लास लगाएं।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी ब्लूप्रिंट और प्रश्न-पत्र पैटर्न के अनुसार कराई जाए, जिससे परिणाम में प्रभावी सुधार हो। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे भी मौजूद रहे।
‘सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






