Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस के संयुक्त प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी संगठन की हिंसक विचारधारा से मोहभंग होने के बाद तीन वरिष्ठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें कुकंती वैंकटैया उर्फ रमेश उर्फ विकास, मोमिलिडला वेंकटराज उर्फ राजू उर्फ चंदू और तोडेम गंगा सोनू उर्फ सोनी शामिल हैं।

Also Read : छत्तीसगढ़ में 55 अधीक्षक पदों पर भर्ती, 8 नवंबर तक आवेदन https://khabrichai.com/cgpsc-child-care-institute-recruitment-2025/
तीनों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वैंकटैया दक्षिण बस्तर डिवीजन का डिवीसीएम और वरिष्ठ माओवादी नेता रहा है, जो करीब 36 वर्षों से संगठन में सक्रिय था। वेंकटराज डिवीसीएम और एसीसीएम सदस्य रहा, जो 35 वर्षों से भूमिगत जीवन जी रहा था। वहीं सोनू एससीएम सदस्य और जनता सरकार प्रभारी थी और 21 वर्षों से संगठन से जुड़ी थी।
इन नक्सलियों ने बताया कि उन्हें संगठन की हिंसक नीतियों और विचारधारा से निराशा हुई और अब वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव और सरकार की पुनर्वास नीति पर विश्वास का प्रमाण माना जा रहा है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





