रायपुर में ट्रक ड्राइवर से 44 हजार की लूट

Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। चोरी, लूट, डकैती, चाकूबाजी और हत्या जैसी घटनाएँ अब आम होती जा रही हैं। इसी कड़ी में खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा इलाके से एक गंभीर वारदात सामने आई है। यहां पेट्रोल पंप के पास चार बदमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर पर हमला कर उससे नगदी लूट ली।

पीड़ित ट्रक ड्राइवर की पहचान नवाब खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों युवकों ने रॉड और डंडों से नवाब खान की बेरहमी से पिटाई की और करीब 44 हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। घटना के दौरान ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Also Read : मखाना खेती: किसानों और महिलाओं की आय बढ़ाने का नया विकल्प https://khabrichai.com/makhana-farming-dhamtari-superfood/
वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। खमतराई थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

लगातार हो रही आपराधिक वारदातों ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अपराधियों में कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है और पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel