Khabri Chai Desk : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निज निवास बगिया में गजरथ यात्रा–2025 पुस्तक का भव्य विमोचन किया। यह पुस्तक जशपुर जिले में मानव–हाथी द्वंद को कम करने के लिए किए जा रहे संगठित प्रयासों, नवाचारों और जनभागीदारी की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करती है। इसमें हाथी विचरण क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों का वैज्ञानिक वर्गीकरण, विद्यालय स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान, गज सूचना एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना, एनीमल ट्रैकर ऐप के माध्यम से निगरानी व प्रशिक्षण तथा जिलेभर में गजरथ यात्रा के विस्तार और उसकी उपलब्धियों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
विमोचन अवसर पर मुख्यमंत्री ने मानव–हाथी द्वंद प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छह वनकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित कर्मियों में वनपाल उमेश पैंकरा, वनरक्षक दुर्गेश नंदन साय, आरआरटी के महत्तम राम सोनी, गणेश राम, रविशंकर पैंकरा तथा हाथी मित्र दल के सदस्य फूल सिंह सिदार शामिल हैं।
Also Read : बिलासपुर में शराब पिने के बाद युवक की मौत… https://khabrichai.com/bilaspur-sarkanda-young-man-death-alcohol/
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गजरथ यात्रा–2025 पुस्तक आम नागरिकों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी, जिससे लोग हाथियों के व्यवहार को समझ सकेंगे और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरत सकेंगे। उन्होंने स्कूलों में चल रहे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण की भावना विकसित करना दीर्घकालिक समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सम्मानित वनकर्मियों की सतर्कता, साहस और सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तत्पर कार्रवाई से कई गांवों में जान-माल की रक्षा संभव हो सकी है। इस अवसर पर कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






