PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर बवाल, छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय का कड़ा बयान

Khabri Chai Desk : बिहार के दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे देश की सेवा में समर्पित रहते हैं। ऐसे जननायक के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के मंच से इस तरह की अभद्र टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर प्रहार नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है।

Also Read : https://khabrichai.com/mood-of-nation-cm-ratings-2025/विष्णु देव साय ने जीता जनता का विश्वास, MOTN सर्वे में बढ़ी लोकप्रियता !

साय ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार से निकलकर, संघर्षों और संस्कारों से गढ़ा हुआ पुत्र आज पूरे समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अथक परिश्रम और नेतृत्व से भारत को विश्व मंच पर गौरव दिलाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान वास्तव में देश की गरिमा और भारतीय संस्कृति का अपमान है। बिहार की जनता निश्चित ही इस प्रकार की ओछी और नकारात्मक राजनीति को नकारेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
साय ने विपक्ष को नसीहत दी कि वे व्यक्तिगत हमलों और अभद्र भाषा की जगह विकास और जनहित के मुद्दों पर राजनीति करें। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने वाले नेताओं ने न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ा है बल्कि देश की संवेदनाओं को भी ठेस पहुँचाई है।

 

वीडियो के लिए लिंक पर क्लिक करे – https://x.com/vishnudsai/status/1961291757515375043?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1961291757515375043%7Ctwgr%5E58993816d30747a8e10af0a41ae9803d161addc6%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fcase-of-abusing-pm-modi-from-the-stage-chief-minister-sai-said-this-is-an-insult-to-the-feelings-of-140-crore-indians%2F
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Advertisement Carousel