कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर, बंगाल में सियासी बवाल!

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है. प्रदेश के अनेक हिस्‍सों से भाजपा और टीएमसी के कार्यर्ताओं के बीच टकराव की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच मंगलवार रात सेंट्रल कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट (हॉग मार्केट) इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बुलडोजर के साथ पहुंचे एक ग्रुप ने कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यालय को निशाना बनाया. जानकारी के मुताबिक, न्यू मार्केट यूनियन का टीएमसी कार्यालय इस कार्रवाई का मुख्य लक्ष्य था, जिसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

Kolkata में TMC Office पर चला Bulldozer! बंगाल चुनाव रिजल्‍ट के बाद BJP-TMC कार्यकर्ता की हत्‍या

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel