पटना में छठ पूजा के बीच 2 करोड़ की चोरी, सूर्य को अर्घ्य देने गया था परिवार; खाली मकान से सोने के जेवर पार

पटना। बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। परिवार के सभी सदस्य जब उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने बैरिया सूर्य मंदिर घाट पहुंचे थे, उसी दौरान चोरों ने उनके खाली मकान को निशाना बना लिया। चोर दो मंजिला मकान का ताला तोड़कर करीब 2 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और लगभग 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना संपतचक के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित चक बैरिया गांव की है।

Chhath Puja 2024: आज किस समय दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, यहां जानिए भारत समेत  यूनाइटेड स्टेट्स में क्या है शुभ मुहूर्त | Chhath Puja 2024 sandhya arghya  muhurt, chhath puja ...

अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, चोरों ने खाली मकान को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, चक बैरिया गांव में स्वर्गीय शिवनाथ सिंह के बेटे अरुण सिंह और धर्मेंद्र सिंह का दो मंजिला मकान है। सोमवार सुबह छठ पूजा के अंतिम दिन परिवार के सभी सदस्य सूर्य को अर्घ्य देने बैरिया सूर्य मंदिर घाट गए थे।

घर की पहली और दूसरी मंजिल के चार कमरों में ताले लगे हुए थे। परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और मकान के अंदर दाखिल हो गए।

अलमारी, दीवान और बक्से तोड़कर समेटे सोने के गहने

मकान में घुसे चोरों ने दोनों मंजिलों के चारों कमरों को खंगाल डाला। अलमारी, दीवान, पलंग, पेटी और बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान निकाला गया। इसके बाद चोर करीब 2 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि चोरी हुए गहनों में दोनों भाइयों की पत्नियों, बहुओं और उनकी माता के जेवर शामिल हैं। चोरों ने गहनों के खाली डिब्बे कमरों में ही छोड़ दिए, जबकि चांदी के जेवर और बर्तनों को हाथ तक नहीं लगाया।

घाट से लौटे तो घर का टूटा मिला ताला, कमरों में बिखरा था सामान

सूर्य को अर्घ्य देकर जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर पहुंचने पर चारों कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। कीमती जेवर और नकदी गायब देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए।

अरुण सिंह ने बताया कि उनकी माता रेणु सिंह और पत्नी कुमारी पूनम देवी ने छठ व्रत रखा था। घर में पर्व की खुशियां थीं, लेकिन चोरी की घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। इसके बाद परिवार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

FSL और डॉग स्क्वायड की टीम ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, इसलिए पुलिस आसपास के घरों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मनोज कुमार के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी जांच के दायरे में है।

गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार के मुताबिक, घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य और सुराग जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है।

परिचित लोगों पर भी शक, आसपास के लोगों से पूछताछ

पुलिस के अनुसार, चोरों ने केवल सोने के जेवरात को निशाना बनाया, जबकि चांदी के गहने और बर्तन सुरक्षित छोड़ दिए। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि वारदात में ऐसे लोगों की भूमिका हो सकती है, जिन्हें घर और उसमें रखे कीमती सामान की जानकारी थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस आशीर्वाद कॉलोनी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चक बैरिया में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...