बीजापुर में माओवादियों के डम्प पर सुरक्षा बलों का छापा, 2 BGL लॉन्चर और 36 विस्फोटक सेल बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना पामेड़ और कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने ग्राम जीड़पल्ली के जंगलों में सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों का डम्प बरामद किया है। जंगल में छिपाकर रखे गए इस डम्प से 2 बीजीएल (BGL) लॉन्चर और 36 बीजीएल सेल जब्त किए गए हैं।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादियों ने जंगल में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

बीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन:तीन माओवादी डंप बरामद, 103 Bgl सेल  और 1400 फीट कार्डेक्स वायर जब्त - Major Success For Security Forces; Three  Maoist Dumps Recovered From ...

डम्प से क्या-क्या मिला?

सुरक्षा बलों ने मौके से कुल 38 सामान जब्त किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • 2 नग BGL लॉन्चर

  • 36 नग BGL सेल

बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की है। आशंका है कि माओवादियों ने इस सामग्री को सुरक्षा बलों और अन्य गतिविधियों में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखा था।

माओवादी गतिविधियों पर रोक लगाने अभियान जारी

बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं। अंदरूनी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ाई गई है। इसी अभियान के तहत जीड़पल्ली के जंगलों में यह कार्रवाई की गई।

बीजापुर पुलिस का कहना है कि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पुलिस ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल या आसपास के इलाकों में कोई संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर उसे बिल्कुल न छुएं। ऐसी किसी भी वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैंप को सूचना दें।

 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...