महासमुंद जिला जेल से फरार मास्टरमाइंड पंचराम गिरफ्तार, 120 किमी दूर सरायपाली में पकड़ा गया; 3 बंदियों की तलाश जारी

 

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से बंदियों के फरार होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जेल से फरार हुए चार बंदियों में शामिल कथित मास्टरमाइंड पंचराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को करीब 120 किलोमीटर दूर सरायपाली से पकड़ा गया। हालांकि, फरार हुए तीन अन्य बंदी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं

चोरी के आरोप में जेल में बंद था पंचराम

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पंचराम चोरी के मामले में महासमुंद जिला जेल में निरुद्ध था। वह सक्ती जिले के चंद्रपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पंचराम पहले भी धमतरी और जांजगीर से फरार हो चुका है। इसी वजह से उसे महासमुंद जेल से बंदियों के फरार होने की घटना का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

महासमुंद जिला जेल से फरार पांचों कैदी गिरफ्तार

NDPS के तीन आरोपी अब भी फरार

पंचराम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन मामले में चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। फरार तीन अन्य बंदियों में दो मध्यप्रदेश और एक राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। ये तीनों NDPS एक्ट से जुड़े मामलों में महासमुंद जिला जेल में बंद थे।

संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश

तीनों फरार बंदियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...