रिश्तों का कत्ल! पोते ने शराब पीने के बाद दादा की कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. यहां तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त के बुजुर्ग दादा की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है. इस मामले में पुलिस ने मु्ख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले अपने दादा और परिवार के अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

पोते के साथ पी शराब, फिर उसी के घर जाकर दादा की कर दी हत्या, वजह जान सन्न रह जाएंगे

गुस्से में आरोपी पोता दादा के घर पहुंचा और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और नशे की हालत को घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है। इस वारदात के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं कि आखिर एक पोता अपने ही दादा की जान कैसे ले सकता है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel