Mungeli Gangrape News: सहेली के घर से लौट रही 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन देकर वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले छात्रा के साथ मारपीट कर उसे धमकाया और अगले दिन दोबारा रास्ते में रोककर जबरन एक कमरे में ले गए।

Chhattisgarh Minor Girl Gangrape Case : छत्तीसगढ़ में 9वीं की छात्रा से  गैंगरेप, नशीला-इंजेक्शन लगाकर की हैवानियत

सहेली के घर से लौटते समय रास्ते में रोका

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना की शुरुआत 29 सितंबर की शाम हुई। छात्रा अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी। इसी दौरान साहिल यादव (19) और प्रहलाद धुरी (30) ने कथित तौर पर उसे रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने छात्रा के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ बेल्ट से मारपीट की। घटना से डरी छात्रा घर जाने के बजाय बस से सीधे रतनपुर चली गई।

अगले दिन फिर रास्ते में मिले आरोपी

बताया गया कि 30 सितंबर को छात्रा घर लौटने के लिए निकली। उसने सकरी से बस बदली और बरेला पहुंची। शाम करीब 5 बजे दोनों आरोपी उसे वहां फिर मिल गए।

आरोप है कि दोनों ने छात्रा को जबरन पकड़ लिया और एक मकान के कमरे में ले गए। पीड़िता के बयान के अनुसार, कमरे में आरोपियों ने उसके हाथ पकड़े और उसे कथित तौर पर नशीला इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद जरहागांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत में नामजद दोनों आरोपियों साहिल यादव और प्रहलाद धुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए उसकी पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...