दिल्ली में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल

पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के समय इमारत में मौजूद छह लोग मलबे में दब गए। इस दर्दनाक घटना में तीन साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

सत्य निकेतन हादसे के आरोपी बिल्डिंग मालिक हरिराम और उसकी पत्नी को 14 दिनों  की न्यायिक हिरासत - India TV Hindi

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और कैट एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी छह लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन वर्षीय खुशबू और 30 वर्षीय पिंटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल चार अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है।

सुबह 10:09 बजे मिली थी इमारत गिरने की सूचना

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10:09 बजे ज्वाला नगर की गली नंबर छह में इमारत गिरने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही विवेक विहार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इमारत किस वजह से ढही और क्या इसमें निर्माण संबंधी कोई खामी थी, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel

यह भी देखें...