डिप्टी CM अरुण साव के जाते ही विधायक ईश्वर साहू ने लगाए ठुमके, महिला कलाकार के साथ डांस का VIDEO वायरल

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से भाजपा विधायक ईश्वर साहू का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एक महिला कलाकार के साथ मंच पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नगर पंचायत मारो में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह के बाद का है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

करोड़ों के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन का था कार्यक्रम

दरअसल, नगर पंचायत मारो में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

official Ishwar Sahu (मोदी का परिवार) (@ishwarsahu.official) · Saja

कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों से जुड़े आयोजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद भी मंचीय आयोजन जारी रहा।

महिला कलाकार के साथ डांस करते दिखे विधायक

इसी दौरान विधायक ईश्वर साहू एक महिला कलाकार के साथ डांस करते नजर आए। किसी व्यक्ति ने इस पल का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा

विधायक के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इसकी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले पर विधायक ईश्वर साहू की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...