पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादियों ने जंगल में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

डम्प से क्या-क्या मिला?
सुरक्षा बलों ने मौके से कुल 38 सामान जब्त किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
-
2 नग BGL लॉन्चर
-
36 नग BGL सेल
बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की है। आशंका है कि माओवादियों ने इस सामग्री को सुरक्षा बलों और अन्य गतिविधियों में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखा था।
माओवादी गतिविधियों पर रोक लगाने अभियान जारी
बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं। अंदरूनी और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ाई गई है। इसी अभियान के तहत जीड़पल्ली के जंगलों में यह कार्रवाई की गई।
बीजापुर पुलिस का कहना है कि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
पुलिस ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल या आसपास के इलाकों में कोई संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर उसे बिल्कुल न छुएं। ऐसी किसी भी वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैंप को सूचना दें।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





