भिलाई में युवती से बातचीत करना पड़ा भारी! मिलने के बहाने बुलाकर भाई ने साथियों संग युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में युवती से फोन पर बातचीत करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि युवती के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को मिलने के बहाने बुलाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर, पेट, कमर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर अस्पताल पहुंचा। मामले में पुलिस ने देर रात तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
बड़े भाई को चाकू से गोदा, कहीं छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला; झारखंड में 3  कत्ल, Jharkhand Hindi News - Hindustan

मिलने के बहाने गदा चौक बुलाया, पहले से तैयार थे हमलावर

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान विवेक सिंह कुर्रे (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे सुपेला के गदा चौक की बताई जा रही है।

विवेक के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसकी एक युवती से जान-पहचान हुई थी। करीब चार-पांच दिन पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद युवती ने उसे मिलने के लिए गदा चौक बुलाया। युवक का कहना है कि वह युवती को बहन मानता था और इसी भरोसे उससे मिलने पहुंचा था।

लेकिन वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद तीन से चार युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवती के भाई और उसके साथियों ने अचानक चाकू से हमला शुरू कर दिया।

सिर, पेट और पीठ पर किए चाकू से कई वार

हमलावरों ने विवेक के सिर, पेट, कमर और पीठ पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। वह किसी तरह अपनी स्कूटी स्टार्ट कर घटनास्थल से निकलने में कामयाब रहा और सीधे सुपेला के सरकारी अस्पताल पहुंचा।

युवक के अनुसार, उसके शरीर में चाकू गहराई तक घुस गया था, जिसे उसने खुद बाहर निकाला। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फोन पर बातचीत से नाराज था युवती का भाई

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के भाई को अपनी बहन और विवेक के बीच फोन पर हुई बातचीत की जानकारी मिल गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को सबक सिखाने की योजना बनाई और मिलने के बहाने बुलाकर हमला कर दिया।

तीन आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने देर रात दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर आपसी विवाद में चाकूबाजी और युवाओं के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...