CM विष्णु देव साय ने देश के पहले हाइड्रोजन फ्यूल ट्रक को दिखाई हरी झंडी, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में अडानी ग्रुप और सीएसपीजीसीएल का क्रांतिकारी कदम

Raipur. हरित ऊर्जा की दिशा में क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ ने आज इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर से देश के पहले हाइड्रोजन फ्यूल लॉजिस्टिक ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं ट्रक चालक को चाबी सौंपकर इस अत्याधुनिक तकनीकी पहल की शुरुआत की और सीएसपीजीसीएल एवं अडानी नेचुरल रिसोर्सेज को इस अभिनव प्रयास के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जो प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए समर्पित हैं, ने इस पहल को छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा, “यह ट्रक केवल एक वाहन नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते भारत के संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने अडानी ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि अअडानी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा लाया गया यह ट्रक पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के बीच संतुलन का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, जो खनिज संपदा में समृद्ध है, वहां इस ट्रक का उपयोग खनिज परिवहन में होने से डीज़ल पर निर्भरता घटेगी और कार्बन उत्सर्जन में भी भारी कमी आएगी।

इस अवसर पर अडानी एंटरप्राइजेज केअडानी नेचुरल रिसोर्सेज डिवीजन के सीईओ डॉ. विनय प्रकाश ने इस पहल को माइनिंग उद्योग के सतत विकास के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने बताया कि अडानी नेचुरल रिसोर्सेज एशिया की पहली कंपनी है जिसने ‘डोज़र पुश सेमी-ऑटोनॉमस’ तकनीक को अपनाया है, जो सुरक्षा और स्थिरता को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।

इस ट्रक की खास बात यह है कि यह डीज़ल ट्रकों की तरह भारी लोड उठाने और लंबी दूरी तय करने की क्षमता रखता है, लेकिन यह केवल पानी की भांप और गर्म हवा का उत्सर्जन करता है, जिससे प्रदूषण और ध्वनि दोनों में भारी कमी आती है। यह ट्रक तीन हाइड्रोजन टैंकों से लैस है और एक बार फ्यूल भरने पर 200 किलोमीटर तक 40 टन माल परिवहन कर सकता है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड और अडानी नैचरल रिसोर्सेस की यह साझेदारी राज्य में हरित भविष्य को साकार करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। इसका उपयोग रायगढ़ जिले के गारे पेल्मा-3 कोल ब्लॉक से बिजली उत्पादन इकाई तक कोयला परिवहन के लिए किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, सीएसपीजीसीएल के प्रबंध संचालक श्री संजीव कटियार सहित अडानी ग्रुप के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel