रायपुर: छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार मंडल और CSIDC के पूर्व अध्यक्ष छगन लाल मुंदडा ने Sarda Energy & Minerals Limited के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कमल सारडा को 12 मई को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के औद्योगिक भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान, डॉ. मनीष कुमार मंडल और छगन लाल मुंदडा ने कमल सारडा के साथ प्रदेश के औद्योगिक विकास और उसकी दिशा पर गहन विचार-विमर्श किया। विशेष रूप से, राज्य के उद्योगों के विकास में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई। इसमें उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियों की आवश्यकता और निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश की औद्योगिक रणनीतियों को मजबूती देने की बात की गई।
कमल सारडा ने बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में सहयोग देने के लिए अपने प्रयासों को साझा किया और राज्य के उद्योगों की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की बात की। उन्होंने इस दिशा में सभी संबंधित पक्षों के साथ तालमेल और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता जताई।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





