Khabri Chai Desk : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार मनाने गांव-गांव पहुँचकर जनता की समस्याएँ सुन रहे हैं और उन समस्याओं का तुरंत निवारण भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम साय सोमवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चुकतीपानी नेवसा गांव पहुँचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी शिकायतें सुनीं।

PHE को साय का ‘गेट आउट’
इस चौपाल में चर्चा का विषय बना मुख्यमंत्री साय का ‘गेट आउट’ कहना। दरअसल, ग्रामीणों से बात करते समय सीएम साय को गांव में पेयजल व्यवस्था की समस्या का पता चला, जिसके बाद उन्होंने जनता चौपाल के बीच में ही पीएचई के सब इंजीनियर नारायण सिंह कंवर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “या तो ईमानदारी से काम करो, या निलंबन के लिए तैयार रहो। यह सरकार का काम है, कोई मज़ाक नहीं।” इसके बाद ‘गेट आउट’ कहकर उन्हें वहां से हटा दिया।
ग्रामीणों का जीत लिया दिल
मुख्यमंत्री साय के इस सख्त अंदाज़ को ग्रामीणों ने काफी पसंद किया। उनके इस एक्शन पर ग्रामीणों ने तालियाँ बजाईं और समर्थन में नारे लगाए।
नल-जल योजना में हो रही लापरवाही
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुल 27 हैंडपंप हैं, जिनमें से कई लंबे समय से खराब हैं। साथ ही नल-जल योजना अधूरी पड़ी है, जिससे घरों तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है। यह सुनकर मुख्यमंत्री नाराज़ हो गए और मंच से ही पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को बुलाया।

जनता की परेशानियों का तुरंत हल
पानी को लेकर जनता को परेशान देख मुख्यमंत्री साय काफी नाराज़ हुए। उन्होंने तुरंत ही सब इंजीनियर नारायण सिंह कंवर को बुलाया और कहा, “प्रधानमंत्री की यह अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ जल पहुँचाना है। इस योजना को हल्के में न लें।”इसके बाद उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “या तो काम करो, नहीं तो सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। गेट आउट।”
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





