CG BREAKING:ओवरब्रिज के नीचे चल रहा था जुए का खेल, मगरलोड पुलिस ने मारा छापा

Khabri Chai Desk :धमतरी जिले में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देश में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सायबर सेल और थाना मगरलोड पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

केवरडीह सिक्सलाइन ओवर ब्रिज के नीचे जुए का खेल खेलते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। सभी के खिलाफ थाना मगरलोड में धारा 03(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसके साथ ही धारा 170, 126(B), 135(3) के अंतर्गत भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजूराम ध्रुव (50 वर्ष) – ग्राम राजाडेरा, मगरलोड, धमतरी

  2. दिनेश साहू (30 वर्ष) – नयापारा, राजिम वार्ड क्रमांक 21, रायपुर

  3. राकेश नवरंगे (21 वर्ष) – ग्राम कोकड़ी, थाना कुरूद, धमतरी

  4. भोला साहू (31 वर्ष) – ग्राम कोकड़ी, थाना कुरूद, धमतरी

  5. महेश सिन्हा (22 वर्ष) – ग्राम बोरसी, थाना मगरलोड, धमतरी

पुलिस की इस कार्यवाही में सायबर टीम और थाना मगरलोड की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने जुआ खेलने के सामान और नकदी भी जब्त की है। जिले में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Advertisement Carousel