CG BREAKING : कलेक्टर से लेकर ग्रामीण तक शामिल, मां के नाम पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश

Khabri Chai Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले जो 10 फरवरी 2020 को बिलासपुर जिले से अलग करके बनाया गया था। वंहा लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनोखी मिसाल पेश की। इस अभियान के तहत एक ही दिन में जिलेभर में कुल 46,516 पौधे लगाए गए। डोंगरिया गांव में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में रीपा परिसर, एकलव्य आवासीय विद्यालय, और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रांगण में 1,000 पौधे रोपे गए। वहीं जिले की सभी पंचायतों और गांवों में 30,472 पौधों का रोपण हुआ। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 15,044 पौधे वितरित किए गए, जिन्हें उन्होंने अपने घरों में लगाया।

अभियान में कटहल, अमरूद, पपीता, आम, बरगद, पीपल, नीम और जामुन जैसे पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने भी अपनी मां के नाम पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अभियान को व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए लोगों को प्रेरित किया। पौधों की उचित निगरानी के लिए जिले को 30 सेक्टर में बाँटा गया है और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डोंगरिया में हुए इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel