CG BREAKING : डोंगरगढ़ बमलेश्वरी पहाड़ी से गिरी चट्टान, रणचंडी मंदिर की सीढ़ियां टूटी

Khabri Chai Desk : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित मां बमलेश्वरी पहाड़ी से 7 जुलाई को एक विशाल चट्टान खिसककर नीचे गिर गई। इस घटना में रणचंडी मंदिर की ओर जाने वाली करीब 500 सीढ़ियों का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई पेड़ धराशायी हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।स्थानीय निवासी मान बाई नेताम ने बताया कि सुबह जोरदार गर्जना जैसी आवाज आई थी। उन्होंने बताया कि वे बचपन से वहां रह रही हैं, लेकिन ऐसा दृश्य पहली बार देखा। चट्टान सौभाग्य से दूसरी चट्टानों पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बरसात के वजह से चट्टान मंदिर की सीढ़ियों पर गिरा

https://khabrichai.com/1635-2gpm-jile-mein-46k-paudhe-ropit/ कलेक्टर से लेकर ग्रामीण तक शामिल, मां के नाम पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश

वन परिक्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र उइके ने बताया कि दर्शन मार्ग पर गिरी चट्टान और पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ कर दिया गया है। हालांकि बड़ी चट्टान को हटाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पहाड़ी पर बारूदी ब्लास्टिंग, अवैज्ञानिक निर्माण और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ने संरचना को कमजोर कर दिया है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस तीर्थ स्थल पर पहुंचते हैं, ऐसे में यह घटना श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।फिलहाल मंदिर ट्रस्ट का चुनाव चल रहा है, इसलिए अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel