Khabri Chai Desk : नवा रायपुर के दण्डकारण्य अरण्य भवन में सोमवार को जैव विविधता एवं वेटलैण्ड्स के संरक्षण पर आधारित एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी लोगों से अपील की कि वे ‘वेटलैण्ड ( नमभूमि ) मित्र’ बनें और पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें।

पर्यावरण संतुलन के बिना विकास अधूरा – सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ सड़कों और इमारतों का निर्माण काफी नहीं है, बल्कि हमें पेड़-पौधे, जल स्रोत और जीवों की रक्षा भी करनी होगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से कहा कि वे इस काम को अपना व्यक्तिगत जिम्मा समझें।
https://khabrichai.com/petrol-diesel-price-today-22-april-2025- पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आ गई बड़ी खबर!
यह हमारी आने वाली पीढ़ियों का सवाल है- वन मंत्री केदार कश्यप
कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि वेटलैण्ड और जैव विविधता को बचाना सिर्फ सरकार की नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है। यह काम हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों की भलाई के लिए जरूरी है।

कार्यशाला में ये प्रमुख लोग हुए शामिल हुए
इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, वन बल प्रमुख श्री वी. श्रीनिवास राव, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, और कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ देश का तीसरा राज्य है जहां BMC सक्रिय हैं
iodiversity Management Committee
जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ देश का तीसरा ऐसा राज्य है जहां जैव विविधता प्रबंधन समितियाँ (BMC) अच्छे से काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में 2002 में बना जैव विविधता अधिनियम इस दिशा में बहुत मददगार रहा है।
https://khabrichai.com/10-years-of-pm-mudra-yojana-over-52-crore-loans-boost-self employment/52 करोड़ से अधिक ऋण वितरित, स्वरोजगार को मिली नई उड़ान
वेटलैण्ड मित्र’ बनें और पर्यावरण बचाएं
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों से अपील की गई कि वे ‘वेटलैण्ड मित्र’ के रूप में इस अभियान से जुड़ें और गांव-गांव में जाकर लोगों को इसके बारे में जागरूक करें। ऐसा करने से यह अभियान एक जनआंदोलन बन सकेगा।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





