Khabri Chai Desk : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला कोरिया के कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर के समीप प्रस्तावित पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय निर्माण का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में ABVP ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज परिसर शिक्षा और ज्ञान का केंद्र है। यहाँ प्रशासनिक भवन बनने से शिक्षा का वातावरण प्रभावित होगा, विद्यार्थियों को असुविधा और तनाव झेलना पड़ेगा और परिसर का शैक्षणिक स्वरूप बिगड़ जाएगा।
ज्ञापन में ABVP ने स्पष्ट माँग की है कि –
1. कॉलेज परिसर में केवल शिक्षा से संबंधित संस्थान ही स्थापित किए जाएँ।
2. जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर देने के लिए LLB, Journalism, DCA, PGDCA, BCA, MCA, MBA, BBA जैसे तकनीकी एवं प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ किए जाएँ।
3. पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण किसी अन्य उपयुक्त प्रशासनिक क्षेत्र में किया जाए।
ABVP ने चेतावनी दी है कि यदि पाँच दिनों के भीतर जिला प्रशासन आदेश निरस्त नहीं करता, तो परिषद कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिला संयोजक केशव राजवाड़े ने कहा कि जिले की प्रगति शिक्षा से ही संभव है। कॉलेज परिसर में प्रशासनिक भवन का निर्माण विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। शिक्षा का वातावरण पवित्र और निष्पक्ष होना चाहिए। ABVP किसी भी कीमत पर परिसर की पवित्रता से समझौता नहीं करेगी।
Also Read : https://khabrichai.com/bilaspur-digital-arrest-1-crore-fraud/ बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट से 1.09 करोड़ की ठगी…
इस अवसर पर जिला संयोजक केशव राजवाड़े, नीरज कुमार, आकाश सिंह, सुमंत कुमार, वंदना राजवाड़े, राजकुमार, सिद्धार्थ साहू, अनूप कुजूर, अमित साहू सहित बड़ी संख्या में परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.









