खैरागढ़ पुलिस ने पकड़े दो शातिर चेन स्नैचर, लाखों के जेवर बरामद…

Khabri Chai Desk : खैरागढ़ की पुलिस चौकी जालबांधा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ग्राम सलोनी में वृद्ध महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार होने वाले दो शातिर चेन स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात 21 अगस्त को दोपहर के समय हुई थी, जब दो युवक पानी मांगने के बहाने महिला के घर पहुंचे और गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर त्वरित जांच शुरू की गई। संदेह के आधार पर ग्राम करमतरा के दो युवकों – मकसूदन साहू (21) और ओमप्रकाश साहू (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

Also Read : https://khabrichai.com/chhattisgarh-drug-abuse-action-raid/ छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं पर सख्त कार्रवाई, कई जिलों में जब्ती

पुलिस ने आरोपियों से न सिर्फ चोरी गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की, बल्कि उनके ठिकाने से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के छिपाए गए जेवर भी जब्त किए। इनमें सोने के लॉकेट, नेकलेस, चांदी के कड़े, अंगूठियां, बिछिया, ताबीज, करधन और पायल शामिल हैं। आरोपियों ने रायपुर, धमतरी और बालोद जिलों में भी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ IPC की धारा 304(2), 3(5) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई से खैरागढ़ क्षेत्र में बढ़ती लूट और चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद है।

सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel